सादाबाद 15 अक्टूबर । जिला कुश्ती संघ हाथरस के तत्वावधान में आज आगरा रोड स्थित भारत केशरी हरिकेश कुश्ती एकेडमी में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और दांवपेच का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर छह पहलवानों का चयन आगामी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राहुल जैसवाल एवं सचिव अंकित कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयोजित चयन ट्रायल में पहलवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में 79 किलोग्राम भार वर्ग में यश चौधरी, 70 किलोग्राम में मयंक चौधरी, 74 किलोग्राम में भूपेंद्र कुमार, 92 किलोग्राम में निशांत और 86 किलोग्राम भार वर्ग में जतिन सिकरवार का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग के 72 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू ने चयन हासिल किया। उन्होंने बताया कि चयनित सभी छह पहलवान आगामी 23 से 26 अक्टूबर तक जनपद गोरखपुर के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने चयनित पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि जिले के पहलवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे चयन ट्रायल से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। चयनित पहलवान अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी कुश्ती के दांवपेच दिखाकर जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16 अक्टूबर को हाथरस मंडी बंद रहेगी
October 15, 2026
Related Posts
Recent Posts
धान की अत्यधिक आवक के चलते 16
October 15, 2026
हाथरस में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने
October 15, 2026
सिकंदराराऊ : स्विफ्ट कार की टक्कर से
October 15, 2026
मुरसान : नाश्ते के पैसे मांगने पर
October 15, 2026
मुरसान : खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी
October 15, 2026
मुरसान : आय प्रमाण पत्र के आधार
October 15, 2026
सादाबाद : एक दिन के लिए रागिनी
October 15, 2026
Weather
Hathras
8:48 pm,
Oct 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









