
हाथरस 12 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में हाथरस के मूल निवासी अलंकार शर्मा को जिला गौतम बुद्ध नगर का कार्यवाह नियुक्त किया गया है। नोएडा विभाग की योजना बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। इससे पहले अलंकार शर्मा गौतम बुद्ध नगर जिले में सह बौद्धिक प्रमुख का दायित्व निभा रहे थे। अलंकार शर्मा की शिक्षा-दीक्षा हाथरस में हुई है। उन्होंने बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज और एमजी पॉलिटेक्निक से शिक्षा प्राप्त की। संघ का उनका प्राथमिक प्रशिक्षण भी हाथरस की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में हुआ। अलंकार शर्मा पिछले करीब 20 वर्षों से ग्रेटर नोएडा में निवास कर रहे हैं। वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और अपने पेशेवर दायित्वों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। सह बौद्धिक प्रमुख के दायित्व के बाद अब उन्हें जिला कार्यवाह की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से हाथरस में परिचितों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। हमारा हाथरस परिवार की ओर से अलंकार शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।










