सिकन्दराराऊ (हसायन) 11 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर मार्ग स्थित गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल खेत में चार दिन पहले छियानवें घंटे के पूर्व शुक्रवार नौ अक्टूबर की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडे मिले ट्रैक्टर लोडर चालक युवक की मौत को लेकर अभी तक कोतवाली पुलिस गुत्थी नही सुलझा पाई है।पुलिस उपरोक्त युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए वर्तमान में अंधेरे में तीर चलाकर कई युवाओ को पिछले छियानवें घंटे से हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।घटना को लेकर परिजनों के द्वारा अभी तक कोतवाली पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर भी नही दी गई है।पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर के आने का इंतजार करने में लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव ढडौली के निकट ढडौली रामपुर मार्ग पर चार दिन छियानवें घंटे पहले मिट्टी खनन का कार्य खनन माफियाओं के द्वारा किया जा रहा था।उसी रात्रि को खनन स्थल पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।शुकवार की सुबह ट्रैक्टर लोडर ड्राइवर युवक के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कोतवाली इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।मृतक की पहचान उस वक्त कस्बा हसायन निवासी बाबी यादव पुत्र कालीचरण उम्र करीब बत्तीस वर्ष के रूप में हुई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था।शुक्रवार को ही देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद दाह संस्कार किया गया था।उक्त मामले में तुरंत पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया गया था।गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल में स्थित मिट्टी के टीले के पास एक खेत में गुरुवार रात कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था।मृतक बौबी का शव कथित अवैध मिट्टी खनन स्थल से करीब डेढ सौ मीटर की दूरी पर मिला था।घटनास्थल के पास कच्चे रास्ते के किनारे एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर खेत की ओर झुका हुआ खड़ा मिला था। वहीं, लोडर से करीब बीस कदम पहले बाजरे के खेत में कटी पडी बाजरे की करब के ऊपर खेत में युवक का शव पड़ा था।गुरुवार रात मिट्टी खनन के दौरान एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगी हुई थीं। ट्रैक्टर-लोडर से मिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी ले जाई जा रही थी।हालांकि अभी तक काेतवाली पुलिस युवक की मौत के बारें में कोई सटीक जानकारी न दे पाई और न अभी तक लगा पाई है कि आखिर युवक की मौत किस परिस्थितियों में और कैसे हुई है।युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत अभी तक रहस्य बनकर रह गई है।युवक की मौत के सही कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी के कुछ घंटे बाद से ही तीन टेक्टर ट्राली छह पहिया बाहन के तीन चालक युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई थी।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के छियानवें घंटे बीत जाने के बाद भी युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया अभी तक परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नही दी गई है।अभी मृतक के परिजनों से बातचीत हो गई है।मै कानऊ गांव में आ गया हूं वह लोग कोतवाली आते होगे तब बातचीत कर तहरीर देगें।हालांकि मृतक की घटना को लेकर अभी छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी के दामिनी हॉस्पिटल में प्रसूता की
October 11, 2026
सिकन्दराराऊ में पथवारी माता मंदिर पर नवरात्र
October 11, 2026
सादाबाद : हनुमान जी महाराज मंदिर में
October 11, 2026
सादाबाद : विवाहिता ने किया आत्महत्या का
October 11, 2026
सादाबाद : ध्वजारोहण के साथ जयंती महोत्सव
October 11, 2026
सादाबाद : नौ दिन तक मंदिरों में
October 11, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी खनन
October 11, 2026
Weather
Hathras
9:49 pm,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










