सासनी 11 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी और उसके स्कूल पहुंचने की भी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सासनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी के दामिनी हॉस्पिटल में प्रसूता की
October 11, 2026
सिकन्दराराऊ में पथवारी माता मंदिर पर नवरात्र
October 11, 2026
सादाबाद : हनुमान जी महाराज मंदिर में
October 11, 2026
सादाबाद : विवाहिता ने किया आत्महत्या का
October 11, 2026
सादाबाद : ध्वजारोहण के साथ जयंती महोत्सव
October 11, 2026
सादाबाद : नौ दिन तक मंदिरों में
October 11, 2026
हसायन : संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी खनन
October 11, 2026
Weather
Hathras
9:50 pm,
Oct 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










