सादाबाद 08 अक्टूबर। जलेसर रोड पर शेरपुर मौजा के एक भूखंड पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री बाल लगाने के मामले में नगला काछी के रहने वाले रघुवीर सिंह पुत्र घूरेलाल ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार राजस्व टीम के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। शिकायत में बताया है कि उसकी शेरपुर मौजा के गाटा संख्या1060 में साझा जमीन है। सहखातेदार अपने हिस्से पर काबिज है। जबकि उसकी जमीन खाली पड़ी है। कुछ लोग उसकी खाली पड़ी जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं और बाउंड्री वॉल लगाकर गेट लगवा दिया है। उसकी भूमि पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया गया है। कब्जा करने वाले उसे धमकी दे रहे हैं कि जमीन की तरफ आया तो तुझे जान से मार देंगे। तेरे पिता ने इस भूखंड का बैनामा हमारे नाम कर दिया है। जबकि इस तरह का कोई बैनामा नहीं किया गया है। इस मामले की जांच कराई जाए और उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। डीएम ने शिकायत का संज्ञान लेकर मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जमीन पर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री राम की भक्ति में डूबा हाथरस,
October 8, 2026
सासनी में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात,
October 8, 2026
ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर दूसरी
October 8, 2026
दहेज में 100 गज प्लॉट की मांग,
October 8, 2026
रॉन्ग साइड से आई बाइक ने पुलिसकर्मी
October 8, 2026
बेटियों के हाथ पीले कराने का मौका,
October 8, 2026
समान काम-समान वेतन समेत मांगों को लेकर
October 8, 2026
Weather
Hathras
11:37 pm,
Oct 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








