Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 05 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थापित सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में संचालित गैस संयत्र से संचालित होने वाले गैस के टैंक लारी वाहन को चालक के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित भारत  गैस पेट्रोलियम  प्लांट के गैस लाने ले जाने वाले कैपसूल ट्रक वाहनों के राष्ट्रीय राजमार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड पर खड़े किए जाने के दौरान क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने सर्विस मार्ग पर खडे हुए गैस टैंकलारी वाहन को हटवाए जाने के लिए दरबाजा खटखटाए जाने को लेकर वाद विवाद हो गया।गैस टैंकलारी ट्रक वाहन रविवार की देर रात सर्विस रोड पर खड़ा हुआ था।तो कुछ ग्रामीणों ने अपने वाहन को निकालने के लिए गैस टैंकलारी ट्रक वाहन के चालक से रात्रि में वाहन को हटाए जाने के लिए कहा कि आप यहां से हटा लीजिए। हमें अपना वाहन निकलना है।ग्रामीणों की बात रात्रि में टैंकलारी के अंदर सो रहे ड्राइवर ने नहीं सुनी। और वाहन को सर्विस मार्ग से हटाने के बजाए ग्रामीणों से बोला मुझे सो जाने दो मैं सुबह टैंकलारी को हटाऊंगा।तो इसी बात पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा डायल एक सौ बारह पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की गई।डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ग्रामीणों के द्वारा सर्विस सडक मार्ग पर खडे गैस के टैंकलारी ट्रक वाहन के नही हटाए जाने की सूचना मिलने पर डायल एक सौ बारह पर तैनात पुलिस टीम में शामिल पुलिस कर्मी मौके पर  पहुंच गए।डायल एक सौ बारह पुलिस टीम ने क्षेत्रीय पुलिस को भी जानकारी दी।तो क्षेत्रीय पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने रविवार चार अक्तूबर की देर रात को भारत गैस संयत्र में संचालित गैस की टैंकलारी ट्रक वाहन के साथ चालक को हिरासत मे लेकर कोतवाली आ गई।सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।भारत गैस कैप्सूल कंटेनर ट्रक चालक अंकुर यादव पुत्र जंगबहादुर यादव निवासी गाँव विसहन थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात करीब बारह बजे की बात है कि कुछ लोग आकर मेरे वाहन का दरवाजा खटखटा रहे थे।तो मैं उठा और मैंने रात में डायल एक सौ बारह पर सहायता के लिए पुलिस को फोन किया।मौके पर पुलिस आई और मुझे वाहन सहित कोतवाली हसायन ले आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page