Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 अक्टूबर। आगरा अलीगढ़ रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार वृद्ध और महिला को गौवंश ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं, बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों हादसों में घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, नगला मल्लू, मुरसान निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र सत्यप्रकाश सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से एक महिला के साथ दवा लेने आगरा जा रहे थे। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सादाबाद क्षेत्र में अचानक सड़क पर आए गौवंश ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से योगेंद्र कुमार को उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीती रात करीब 2:30 बजे की है। बिलारा निवासी रोहित पुत्र हरिशंकर और सकिन खान पुत्र संपत्ति खान बाइक से जा रहे थे। मथुरा मार्ग स्थित टिकैत बंबा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page