Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 अक्टूबर। हाथरस रोड पर न्यायालय के सामने हादसा हो गया। सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। आगरा के बोदला निवासी वेदराम अपनी पत्नी मुद्रा देवी और बेटे शनि के साथ बाइक से हाथरस से आगरा जा रहे थे। सादाबाद-हाथरस मार्ग पर न्यायालय के सामने सड़क के बीच डिवाइडर शुरू होता है। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बड़े वाहन की तेज रोशनी अचानक वेदराम की आंखों में पड़ गई। तेज रोशनी के कारण उन्हें कुछ देर के लिए रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया। इससे बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही वेदराम और मुद्रा देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मुद्रा देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को लेकर आगरा चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page