Hamara Hathras

Latest News

सासनी 05 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सासनी की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्य किया है। ग्राम लौहर्रा, सासनी निवासी अर्जुन सिंह पुत्र विजयपाल सिंह ने थाना सासनी पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से UPI के माध्यम से गलती से किसी गलत नंबर पर ₹10,000 ट्रांसफर हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सासनी साइबर क्राइम पुलिस टीम (प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी एवं उनकी टीम) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पूरे ₹10,000 सकुशल वापस कराए। गाढ़ी कमाई का रुपया वापस मिलने पर आवेदक अर्जुन सिंह ने बेहद प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने थाना सासनी पहुँचकर हाथरस पुलिस का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page