हाथरस 03 अक्टूबर। राज्य स्तरीय पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों के क्रम में शनिवार, 3 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 अक्टूबर तक जनपद गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब 5 अक्टूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सूजी यादव, अंसार हुसैन एवं असलम खां द्वारा कराया गया।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी
- नवरत्न कुमार
- बलराम सिंह
- रौकी कुमार
- अंकित कुमार
- हरीकिशन
- दीपेन्द्र यादव
चयनित खिलाड़ियों से आगामी मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद एवं मंडल का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई गई है।











