Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 01 अक्टूबर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला और उसकी जेठानी से मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी और भाभी घर में काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की तीन महिलाओं समेत छह लोग लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही दोनों महिलाओं के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पत्नी के साथ मारपीट की। उसे बचाने पहुंची जेठानी को भी पीटा गया। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोगों ने युवक की पत्नी को जमीन पर गिराकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page