Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 अक्टूबर। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑटो और ब्रेजा कार की आमने-सामने हुई टक्कर में ऑटो सवार 70 वर्षीय रोशन सिंह की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि रोशन सिंह नगला बंजारा, कलूपुरा, थाना हसायन के रहने वाले थे और ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। सलेमपुर के पास ऑटो और ब्रेजा कार की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रोशन सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया

हादसे में डिप्टी सिंह निवासी गिरधरपुर हसायन, जोगेंद्र निवासी नगला रति हसायन, मनीष निवासी नगला कांच हसायन, नीरज, सुरेंद्र निवासी विजयगढ़ अलीगढ़ और रामवीर निवासी नरहोली मथुरा घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। रोशन सिंह के परिवार में छह बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। स्वजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। पुलिस ने ब्रेजा कार और ऑटो को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page