Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 30 सितम्बर। कोतवाली पुलिस के द्वारा एक युवक को बीस पौआ क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर कार्रवाई की है। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह के द्वारा पुलिस अधिकारियो के आदेश व निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को गोपालपुर से बदनपुर  की तरफ जाने बाले बम्बे के रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। युवक के0 कब्जे से बीस पौआ क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है।युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हरेन्द्र प्रताप पुत्र हाकिम सिह निवासी छीतुपुर बताया। उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह ने गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकद्दमा पंजीकृत कराया।युवक की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page