सिकन्दराराऊ (हसायन) 30 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित एक प्राइवेट स्तर के निजी शिक्षण संस्थान ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार तीस सितंबर को सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तत्वावधान में ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न उच्च शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा के विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला,भाषण,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक स्कूली बच्चों छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों,शिक्षकगण के अलावा सत्ताधारी दल से जुडे स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो ने भी उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा हसायन मंडल अध्यक्ष सुनील ठाकुर,मंडल महामंत्री मुनेश्वर उपाध्याय, उप कृषि निदेशक,खंड शिक्षा अधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव,नोडल सी.डी.पी.ओ.रेखा सिंह,नोडल डॉ. मनोज गौड़,राजकीय विद्यालय गंगापुर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार कश्यप,विद्यालय प्रबंधक सुभाष यादव एवं प्रधानाचार्य दीपक सेंगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।माध्यमिक शिक्षा वर्ग से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेधा शर्मा कक्षा दस शान्ति देवी मुंशी लाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पलक सिंह कक्षा नौ मेघ सिंह इंटर कॉलेज नगला रति,तृतीय स्थान मनीष बघेल संकट मोचन स्कूल अंडौली ने प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली कक्षा नौ शान्ति देवी मुंशी लाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा,द्वितीय स्थान प्रियांशी चौहान कक्षा बारह शान्ति देवी मुंशी लाल स्मृति इंटर कॉलेज पोरा तथा तृतीय स्थान सनी कक्षा नौ राजकीय हाई स्कूल अमौसी ने प्राप्त किया।सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अभिनव शर्मा कक्षा दस जनता इंटर कॉलेज बरसौली,वार्षिक सिंह कक्षा दस ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन एवं अहम प्रताप सिंह ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रथम स्थान आराध्या सिंह कक्षा आठ ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन,द्वितीय स्थान रिया के.जी.वी.बी.नगला रति हसायन,तृतीय स्थान कनिष्का कक्षा आठ उच्च प्राथमिक विद्यालय यू.पी.एस.हैथारघुनाथपुर ने प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा वर्ग ने प्रथम प्राथमिक शिक्षा वर्ग ने द्वितीय तथा आंगनवाड़ी वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता का उत्साहवर्धन किया गया।अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना,सृजनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकगण एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल एवं यादगार बना दिया। अंत में बच्चों को प्रशस्ति पत्र,शील्ड व जलपान की व्यवस्था दी गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : युवक को बीस क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
September 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : युवक को बीस क्वार्टर अवैध
September 30, 2026
हसायन : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखा
September 30, 2026
हसायन : ताडका सुबाहु मारीच बध लीला,अहिल्या
September 30, 2026
सादाबाद : ब्लॉक में जांची गई सफाई
September 30, 2026
सादाबाद : एकमतेज ने दिया प्रतिभाओं को
September 30, 2026
सादाबाद : किसान भवन के पुनर्निर्माण की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में रोडवेज कर्मचारी की
September 30, 2026
Weather
Hathras
9:40 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










