Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 सितम्बर। स्थानीय खंड विकास कार्यालय सभागार में बुधवार को सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मचारियों की जांच कर जरूरी सलाह दी। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है। इस शिविर का मकसद स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना था। डॉक्टरों ने सामान्य जांच के साथ ही काम के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा बरतने के लिए जागरूक किया। शिविर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य दिक्कतें डॉक्टरों को बताईं। डॉक्टरों ने सुझाव दिए और नियमित जांच कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि सफाई मित्र स्वच्छता व्यवस्था की अहम कड़ी हैं, उनके स्वस्थ रहने से अभियान बेहतर चलेगा। इस दौरान एडीओ पंचायत रामकिशन सिंह, डॉ. प्रेमपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, एआरओ नेकपाल सिंह, आईओ कु. कविता और स्टाफ नर्स समेत सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page