सिकन्दराराऊ 29 सितम्बर। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर मंडी समिति के निकट मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के पंडोली गांव निवासी पंब दास के रूप में हुई है। बताया गया है कि पंब दास लंबे समय से मंडी समिति में मजदूरी का कार्य करते थे। मंगलवार देर शाम वह मंडी समिति से किसी काम के सिलसिले में हाईवे की ओर गए थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पंब दास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
शराब के नशे में तेज रफ्तार वैगनआर डिवाइडर से टकराई, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
September 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
शराब के नशे में तेज रफ्तार वैगनआर
September 29, 2026
दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट
September 29, 2026
कंचना फाटक पर कलश व बाइक यात्रा
September 29, 2026
ट्यूबवेल से पानी की पाइप और केबिल
September 29, 2026
फर्जी ईमेल से शिकायतें भेजने का आरोप,
September 29, 2026
हाथरस में किसानों की समस्याओं को लेकर
September 29, 2026
हाथरस: दाऊजी मेले में सजी इंडियन आइडल
September 29, 2026
Weather
Hathras
10:18 pm,
Sep 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








