Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 सितम्बर। सहपऊ के जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक क्लासरूम में अचानक सांप निकल आया। उस समय छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। सांप को देखते ही बच्चों में भगदड़ मच गई। उन्होंने शोर मचाकर शिक्षकों को जानकारी दी, जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य अखलेश चंद यादव ने तुरंत सर्प मित्र केपी सिंह को सूचना दी। सर्प मित्र कॉलेज पहुंचे और सावधानी से सांप को पकड़ लिया। सांप पकड़े जाने के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राओं ने राहत महसूस की। सर्प मित्र केपी सिंह ने बताया कि सांप को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page