सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 सितम्बर। विकासखंड/कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत मथुरापुर के माजरा गांव भरतपुर में मंगलवार उन्तीस सिंतबर की दोपहर साढे तीन बजे के करीब खरीफ की प्रमुख धान की फसल कृषि यंत्र हार्वेस्ट कम्पास मशीन खेत में धान की कटाई करते समय अचानक हाईटेंशन विधुत लाइन से टकराने के दौरान कृषि यंत्र हार्वेस्ट कम्पास मशीन का चालक युवक को हाईटेंशन विधुत लाइन का करंट लगने से बेहोश हो गया।घटना के उपरांत गांव भरतपुर के स्थानीय ग्रामीण किसान व अचेत हुए मजदूर ड्राइवर (चालक) के अन्य साथी बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लेकर पहुचे।जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान ड्राइवर की गंभीर हालात को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियो व चिकित्सक स्टाफ में इधर उधर भगदड़ मच गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हार्वेस्टर कंपास मशीन का संचालन करने वाले करंट से अचते हुए ड्राइवर की गंभीर अवस्था होने के दौरान सही उपचार नही मिल पाने के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में आपातकालीन एम्बुलेंस एक सौ आठ की सुविधा उपलब्ध नही होने पर नाराजगी जाहिर कर दिया।ग्रामीण युवकों के द्वारा हंगामा शोर शराबा किए जाने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात चिकित्सक ने आनन फानन में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।जहां पर विद्युत धारा प्रवाह के चपेट में मशीन संचालित कर रहे ड्राइवर को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने ड्राइवर को रैफर कर दिया।घटना की जानकारी मृतक ड्राइवर के परिजनों को ग्रामीण व अन्य साथी युवकों के द्वारा दे दी गई।राज पुत्र नीरज उम्र करीब सोलह वर्ष निवासी लालूपुरा भौगांव जिला मैनपुरी का रहने वाला है।जो अपने गाँव लालूपुरा भोगांव से हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर के खेतों में खडी धान की पकी हुई फसल की कृषि यंत्र हार्वेस्ट कम्पास मशीन का संचालन कर मजदूरी पर ड्राइवरी कर रहा था।राज दोपहर को साढे तीन बजे के करीब हार्वेस्ट कम्पास मशीन से धान की फसल की कटाई व गहाई के साथ निकासी का कार्य कर रहा था।तभी अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन से कंपास मशीन हार्वेस्ट की मशीन का ऊपरी छोर के सिरे सूप के टकरा जाने के कारण विद्युत करंट आने से अचेत हो गया।आनन फानन में ग्रामीण लोग व साथी मजदूर युवक घायल अचेत ड्राइवर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन लेकर पहुंचे।जहां से घायल ड्राइवर मजदूर की गंभीर अवस्था होने पर चिकित्सक ने आनन फानन में रैफर करने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात कार्यरत चिकित्सक के द्वारा घायल ड्राइवर मजदूर को रैफर किए जाने के दौरान तमाम ग्रामीण व साथी युवक अचेतावस्था में स्ट्रेचर पर पडे ड्राइवर मजदूर के स्वास्थ्य शरीर के अंगों की मालिश करते दिखाई दिए।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर घायल ड्राइवर मजदूर राज के साथ आए ग्रामीण युवकों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की प्राथमिक स्तर की सुविधा के बाद बेहतर उपचार की व्यवस्था नही होने के दौरान बेहतर उपचार नही मिल पाने व जिला चिकित्सालय के लिए गंभीर अवस्था में ड्राइवर को रैफर किए जाने के दौरान आपातकालीन एम्बुलेंस के नही मिल पाने को लेकर हंगामा कर दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शोर शराबा हंगामा होते हुए दिखाई दिए जाने पर चिकित्सक के द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में की जानकारी देते हुए गंभीर मरीज को रैफर किए जाने के दौरान ग्रामीण युवकों के शोर शराबा कर हंगामा किए जाने की जानकारी दे दी गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शोर शराबा की जानकारी मिलने पर कोतवाली में विभागीय कार्य से आए सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात कार्यरत चौकी प्रभारी मनु यादव ने दो कांस्टेबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य पर मौके पर पहुंचे।तब तक ग्रामीण घायल ड्राइवर मजदूर को रैफर किए जाने के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर खडी एम्बुलेंस एक सौ दो के माध्यम से उपचार के लिए हायर सेंटर जिला चिकित्सालय हाथरस के लिए ले गए।घायल ड्राइवर मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बेहतर उपचार नही मिल पाने व रैफर किए जाने के बाद भी काफी देर करीब आधा घंटा तक समय पर एम्बूलेंस नही मिल पाने के कारण स्ट्रेचर पर ड्राइवर की ग्रामीण मालिश करते रहे।जिला चिकित्साालय के लिए ले जाते समय रास्ते में ड्राइवर राज की मौत हो गई।जिला चिकित्सालय पर विद्युत करंट की चपेट में आकर अचेत हुए घायल ड्राइवर राज को मृत घोषित कर दिया।