Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज मंदिर बगीची परिसर में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित व संचालित श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन द्वितीय दिवस में श्रीराधांचल लीला संस्थान के कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीराम दरबार में महामाई माता जानकी भगवान श्रीराम की झांकी प्रस्तुत की।द्वितीय दिवस में श्रीरामलीला महोत्सव के मंचन कार्यक्रम के दौरान श्रीराधांचल लीला संस्थान के पात्र कलाकारों ने रावण जन्म, रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तीनों भाईयों की तपस्या के साथ लंकनी के द्वारा भगवान श्री ब्रह्म जी से वरदान प्राप्त लीला का मंचन किया।कलाकारों ने राजा दशरथ के यहां पर किसी संतान खासकर पुत्र के उत्पन्न नही होने पर पुत्र यष्टि यज्ञ कराकर अग्निदेव के द्वारा राजा दशरथ को प्रसन्न होकर खीर का पात्र देते हुए तीनों रानियों के चार पुत्र होने का वरदान दिया।भगवान श्रीराम के जन्म के दौरान माता कौशल्या चार हस्त वाले बडे पुत्र के रूप में भगवान के अवतरित होने पर घबराकर भगवान से छोटे बाल रूप में जन्म लेने की बात कहने पर भगवान ने बाल रूप में जैसे ही रूदन प्रारंभ किया।तो भगवान श्रीराम के जन्म होते ही अयोध्या नगरी में उत्साह के साथ बधाई देने के लिए खुशियां प्रकट होने लगी।श्रीराम के जन्म के कुछ वर्षों के व्यतीत होने के पश्चात विश्वामित्र ने अयोध्या में पहुंचकर राजा दशरथ से उनके दो पुत्र राम लक्ष्मण को राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने के लिए पुत्र मांगने पर राजा दशरथ हताश हो गए।गुरू वशिष्ठ के कहने पर राजा दशरथ ने दोनो पुत्र राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र ऋषि के साथ वन में राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने के लिए साथ भेजने के लिए तैयारियां करने के लिए कह दिया।जैसे ही मां कौशल्या को भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के विश्वामित्र के साथ जाने की जानकारी मिली।तो कौशल्या ने अपने पुत्र श्रीराम और लक्ष्मण को साथ जाने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page