हसायन 29 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हसायन पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार थाना हसायन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर गोपालपुर से बदनपुर की ओर जाने वाले बंबे के रास्ते से गुजर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रास्ते से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेन्द्र प्रताप पुत्र हाकिम सिंह, निवासी छीत्तीपुर, थाना हसायन, जनपद हाथरस के रूप में की है। बरामद शराब के संबंध में थाना हसायन में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 186/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सेवा भारती ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और बच्चों के लिए हुई रक्त जांच
September 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं का
September 29, 2026
सेवा भारती ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं
September 29, 2026
सासनी : विश्व हृदय दिवस पर पैरामेडिकल
September 29, 2026
सासनी : झूठे मुकदमे के दबाव में
September 29, 2026
सिकन्दराराऊ : दहेज उत्पीड़न के मामले में
September 29, 2026
सिकन्दराराऊ में पानी फैलाने को लेकर विवाद,
September 29, 2026
सिकन्दराराऊ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की
September 29, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
Sep 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







