हाथरस 29 सितम्बर। हाथरस में राष्ट्रवादी प्रताप सेना और भारतीय परशुराम सेना के बैनर तले UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकला गया, जिसे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और सरकार से इन नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर नारे लगाए। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी द्वारा अधिसूचित नए नियमों को वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी की ओर से अधिसूचित ये नियम उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। आरोप था कि इन नियमों से अकादमिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी और छात्र एकता को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने आशंका जताई कि sc-st एक्ट के कठोर दंडात्मक प्रावधानों का दुरुपयोग सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के खिलाफ किया जा सकता है। इससे जातीय भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा । कार्यक्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्वर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।प्रदर्शन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, विवेक पाराशर एवं अरुण शर्मा, जिला सचिव प्रदीप शर्मा एवं अतुल पंडित, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा एवं विजय पाठक, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गुड़िया चौधरी, पूर्व विस्तारक भाजपा संजीव गोयल तथा जिला महासचिव कालू पंडित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।








