Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 28 सितम्बर। सिकन्दराराऊ में रविवार देर रात कासगंज रोड पर ढाबे के पास ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार आठ यात्रियों को चोटें आईं। राजस्थान के अजमेर डिपो की रोडवेज बस करीब 45 यात्रियों को लेकर बरेली से जयपुर जा रही थी। बस कासगंज रोड पर पहुंची थी, तभी पंत चौराहे की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक सुभाष चंद्र निवासी बबरान, कोटपुतली और ट्रक चालक अरविंद निवासी नवली गांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस में सवार शहजान, वकील अहमद, तोताराम, कमल और फिदा हुसैन समेत आठ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। मौके पर उपचार के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page