Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा वार्ड संख्या पांच में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित हो रही श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम आयोजन की आधारशिला पन्द्रह दिन पहले भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ध्वज पताका पूजन करने के दौरान ही श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज कर दिया गया था।श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष अश्विन क्वार मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से प्रारंभ होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव के पन्द्रह दिन पहले भाद्रपद के शुक्ल पक्ष से ही आरंभ कर दिए गए है।श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में कई दशकों से प्रत्येक वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में अश्विन क्वार मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि से कस्बा के बाजार मार्ग स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में आचार्य के द्वारा ध्वज पताका,गणेश जी व भूमि पूजन कराया जाता था।पूजा अर्चना के साथ ही अगले दिन अश्विनी मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रावण की धूर निकाली जाती थी।एक वर्ष रावण की धूर शोभायात्रा कार्यक्रम के दौरान नृत्यांगनाओ से वाद विवाद हो जाने के बाद रावण के धूर कार्यक्रम को श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा में परिवर्तित कर दिया।अश्विनी क्ववार मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से श्रीरामलीला महोत्सव के परंपरागत कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती थी।मगर इस बार श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो के द्वारा भाद्रपद में पन्द्रह दिनों पहले ही श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ करा दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page