Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 सितम्बर। कस्बा में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन काफी समय पहले हसायन कस्बा के स्थानीय युवा व अन्य वर्ग के शौकीन धर्म प्रेमियो के द्वारा श्रीरामलीला का मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था।श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम में विभिन्न पात्र कलाकारों के द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम को धार्मिक मान्यताओं के द्वारा आयोजित किया जाता थे।चौदह वर्ष पहले कस्बा में श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में मंचन के वर्ष 2012 में श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर मंचन के बजाए एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से डिजीटिलाइड तरीके से श्री रामानंद सागर के द्वारा तैयार की गई श्रीरामायण का वर्ष 2025 तक पर्दे पर प्रसारण किया जाता रहा है।इस बार श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में कस्बा के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन गंगा जी महाराज के मंदिर में आयोजित हई बैठक में कस्बा के युवा वर्ग के द्वारा श्रीरामलीला महोत्सव के मंचन का आयोजन श्रीरामलीला मंडली के कलाकारों से कराए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।चौदह वर्ष के बाद इस वर्ष में समय से पन्द्रह दिन पूर्व भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ध्वज पताका के साथ ही आगाज हो जाने के बाद भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अनंत चर्तुदशी को श्री हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा निकालकर श्रीरामलीला महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया।अश्विनी मास की प्रथमा तिथि से ही वृंदावन के श्रीराधांचल लीला संस्थान के कलाकारों के द्वारा कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान जी महाराज के प्राचीन मंदिर के परिसर में श्रीरामलीला का मंचन किए जाने के दौरान नारद मोह लीला को देख श्रोता रोमांचित होने के साथ भाव विभोर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page