सादाबाद 28 सितम्बर। कस्बे के बाईपास इलाके में रिटायर फौजी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना बेगम की हत्या में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस को करीबियों पर वारदात में शामिल होने का शक है। इसी हिसाब से पुलिस जांच पड़ताल और छानबीन कर रही है। हत्या का मुकदमा मृतक शमसुद्दीन के भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। शमसुद्दीन और समीना की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। कल दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर जमीन पर पड़े मिले थे। घर में अलमारी-बक्से खुले मिले, नकद गहने गायब थे। घटनास्थल से बर्फ तोड़ने वाला औजार भी मिला। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। शमसुद्दीन की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से जब कोई बच्चा नहीं हुआ तो शमसुद्दीन ने सीमा से दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हुए। पिछले दिनों शमसुद्दीन के यहां चोरी हुई थी। इसका आरोप सीमा के भाई पर लगा था। इसे लेकर दोनों पत्नियों में विवाद हो गया था। उसके बाद सीमा इस्लाम नगर में ही थोड़ी दूरी पर अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। पुलिस ने वहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी में चार युवक भी सामने आए। इनमें से एक युवक बरसाती पहने हुए था। जिन पर हत्या का शक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शमसुद्दीन के 16 और समीना के शरीर पर 18 चोटें मिली हैं। मृतक फौजी के भांजे कप्तान खान के मुताबिक, रात में कोई परिचित घर आया था। घर में खाली चाय के कप, कटे फल और एक फल पर दांत के निशान मिले हैं, जिससे दंपति के साथ किसी परिचित की मौजूदगी का शक है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही इस डबल मर्डर का खुलासा हो जाएगा। इधर आज दूसरे दिन भी मृतक दंपति के घर पर मातम छाया रहा और वहां पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर जोर, डीएम ने
September 28, 2026
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार
September 28, 2026
अस्पतालों में भीड़ और लंबी कतारों पर
September 28, 2026
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों और ढाबों
September 28, 2026
दाऊजी मेला पंडाल में राष्ट्र संत अवैद्यनाथ
September 28, 2026
हसायन : नारी परिवार की आधार शिला
September 28, 2026
हसायन : हर वर्ष होता था अश्विनी
September 28, 2026
Weather
Hathras
9:14 pm,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










