Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा एवं समरसता अभियान’ के सातवें एवं प्रथम चरण के अंतिम दिन ग्राम करील में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, नौजवान, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। समापन समारोह के संयोजक वरिष्ठ नेता प्रवीन कुमार पौनियां रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम प्रधान ने की। 21 सितंबर को मुरसान से शुरू हुई पदयात्रा ने सात दिनों तक सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, नगरों एवं कस्बों में पहुंचकर जनसंपर्क किया और 27 सितंबर को ग्राम करील में प्रथम चरण का समापन किया। पदयात्रा के दौरान विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई और सामाजिक समरसता, भाईचारे, किसान-मजदूर सम्मान तथा नौजवानों के भविष्य से जुड़े संदेशों को लेकर जनसंवाद किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और किसान-मजदूर सम्मान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे से होती है तथा किसान, मजदूर और नौजवान समाज की महत्वपूर्ण ताकत हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि यशपाल बघेल एमएलसी, योगेश नौहवार, सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, गिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री प्रीती चौधरी, मथुरा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, दिवान सिंह जुरैल, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, ईशान चौधरी, केशव देव, महिपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जगवेंद्र प्रधान, श्यामवीर प्रधान, रणवीर प्रधान, महाराज सिंह प्रधान, सुभाष प्रधान, धीरू प्रधान, सतीश प्रधान एवं ओमवीर राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page