हाथरस 28 सितम्बर। क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को हाथरस जंक्शन स्थित एक मैरिज होम में “प्रतिभा, सेवा एवं समर्पण का अभिनंदन” विषय पर मेधावी छात्र, शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 500 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह रहे। समारोह में डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, एमडी, कोल (अलीगढ़) उद्घाटनकर्ता, विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा एवं पूर्व विधायक सिकंदराराऊ यशपाल सिंह चौहान अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि श्री यमुना इन्फ्राटेक प्रा. लि., वृंदावन के डायरेक्टर दशरथ जी ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक सेंगर, योगेश कुमार मदनावत, रोरन सिंह, ए.पी. सिंह, भूपेन्द्र कुमार चंदेल, डॉ. विकास सिंह, तरुण विजय सेंगर, जी.पी. सिंह, ठा. धन सिंह सेंगर, ठा. बृजेश सेंगर, डॉ. अशोक सेंगर, सुमंत किशोर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों और समाजसेवा में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान नई पीढ़ी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे बढ़ने का उत्साह पैदा होता है, वहीं शिक्षकों एवं चिकित्सकों का सम्मान समाज और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करता है। समारोह की सफलता में समिति अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, महासचिव प्रदीप सेंगर, कोषाध्यक्ष संजीव सेंगर, संरक्षक तेजप्रकाश राणा, उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, अनूप ठाकुर एवं प्रेमचंद सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के प्रबंधक हेमंत सेंगर, व्यवस्थापक महेश सेंगर, संयोजक डॉ. पवन सेंगर तथा सह-संयोजक डॉ. भूपेंद्र आर्य, योगीश सिंह राजपूत, मनोज सेंगर, गगन सेंगर, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. शिव कुमार, आलोक सेंगर, विनय कुमार एवं केपी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक सेंगर ने किया। आयोजकों ने कहा कि क्षत्रिय बंधु सेवा समिति भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा, प्रतिभा, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी। समारोह के आयोजन में श्री यमुना इन्फ्राएस्टेट प्रा. लिमिटेड सहित विभिन्न सहयोगी एवं प्रायोजक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 10 घायल
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : ट्यूबवेल से पाइप और केबल
September 28, 2026
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की
September 28, 2026
पुरदिलनगर में गूंजा वंदे मातरम्, सामूहिक गायन
September 28, 2026
मुरसान : 20 वर्षीय युवती लापता, युवक
September 28, 2026
मुरसान : 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर
September 28, 2026
घर में घुसकर युवती पर हमले के
September 28, 2026
घर में घुसकर गाली-गलौज और वाहनों में
September 28, 2026
Weather
Hathras
12:59 am,
Sep 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






