Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च निकालते हुए कोतवाली चौराहे पहुंचे, जहां नारेबाजी के बीच ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा देशभर में किए गए विरोध कार्यक्रमों के क्रम में हुआ, जिसमें पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का यह विरोध ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी देश के विभिन्न हिस्सों में SIR और निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकार महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस के माध्यम से रोकने के बजाय उनके उठाए सवालों का जवाब दिए जाने की बात कही और ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के वोट से जुड़े सवालों को उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है और कांग्रेस का संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, अवधेश बक्सी, धर्मेंद्र गांधी, वेदप्रकाश करदम, विनोद सहयोगी, रामनाथ सिंह, चंद्रभान सिंह, विश्वास भारद्वाज, राजकुमार, अमित सिंह, जुनैद एडवोकेट, मथुरा प्रसाद कुशवाहा, राघवेंद्र चौधरी, शांतनु सेंगर, देशराज कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा, पवन चौधरी, रोहित कुशवाहा, आबिद अली, राहुल सिंह, ललित शर्मा, शीला देवी कुशवाहा, अशोक गुप्ता, अजीत गोस्वामी, संजीव अंधीवाल, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, अधिवक्ता श्रीकृष्ण, राय साहब, रामकुमार सारस्वत, प्रदीप तेनुगेरिया, सुरेश चंद शर्मा, संतुन सेंगर, राजेश कुमार गौतम, जय भीम, राम प्रसाद, सियाराम, हरेंद्र, सतेंद्र, गजेंद्र, रामजी लाल, सुरेश चंद्र, ज्ञान सिंह, भगवान सिंह, वंश यादव, हरवीर, प्रदीप कुमार, बादल खान, शमीम खान, दीपु, जतिन, अशहद अली और शान मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page