Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। ग्राम करील में 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे प्रवीण कुमार पौनियां के नेतृत्व में स्वाभिमान यात्रा समापन समारोह एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान रागनी कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें रागनी कलाकार नरदेव बेनीवाल प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम प्रधान करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी योगेश नौहवार एवं डॉ. यशपाल बघेल के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आयोजक प्रवीण कुमार पौनियां ने क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page