Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 सितम्बर। कोतवाली सिकन्दराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 12 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिव्यांशु उर्फ दीपक किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी के इरादे से अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि किशोरी घर से नकदी और सोने के आभूषण लेकर गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page