Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 सितम्बर। सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में समाजवादी पार्टी का पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहन सिंह लोधी सिंह द्वारा एवं संचालन हरीश चंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता हरीश लोधी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच पर अतरौली चेयरमेन बीरेंद्र लोधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, सपा नेता सुमंत किशोर सिंह, डॉ ललित बघेल, बनी सिंह बघेल, धीरज पांडे मंच पर मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष संजीव यादव ने मुख्य अतिथि एवं मंच पर मौजूद अतिथियों का फूल मालाएं, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि सपा नेता हरीश लोधी ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सपा सरकार बनने जा रही है, मौजूदा भाजपा सरकार में हर व्यक्ति अपने आप को पीड़ित एवं ठगा महसूस कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश में हर वर्ग विशेष जाति के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को आईना दिखाने का काम करेगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव शोषित, मजदूर एवं हर वर्ग के नेता है। 2027 में सब उत्तर प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद संजीव यादव, मनोज बघेल, विजेंदर जाटव, संदीप वाल्मीकि, जिला सचिव भानु प्रताप सिंह, मेहराज कुरैशी, ब्रह्मदेव कश्यप, रोहन सिंह, सूरजपाल सिंह, सतीश लोधी, नुसरत अली, मोहम्मद रफीक, राहुल अग्निहोत्री, योगेंद्र भारती, कायम सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page