Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने ईको कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोप है कि तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मारी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हुई। गांव नसीरपुर के नीरज ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विनोद कुमार 10 सितंबर को अपनी मोटरसाइकिल से सादाबाद से घर लौट रहा था। रात करीब 8:20 बजे कन्हैया कोल्ड स्टोर से 200 मीटर पहले राया की तरफ यह हादसा हुआ। सामने से आ रही ईको कार यूपी 85 एफटी 4250 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में आकर विनोद की बाइक में टक्कर मार दी। विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ने बताया कि भाई की मौत के बाद तेरहवीं के बाद 25 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page