Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार 25 सितंबर को 14 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और कब्जे का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की है। नगला मियां भाग शेरपुर निवासी सुनील कुमार ने कोर्ट को बताया कि वह रामगोपाल की देखभाल करते थे। रामगोपाल ने 12 जनवरी 2023 को अपनी संपत्ति सुनील के नाम वसीयत की। 20 नवंबर 2025 को रामगोपाल की मौत के बाद सुनील उस संपत्ति पर रहने लगे। आरोप है कि 6 जुलाई 2026 को सुनील पत्नी तुलसी के इलाज के लिए अलीगढ़ गए। उनकी गैरमौजूदगी में वीरेंद्र सिंह, कविता, राजू उर्फ झम्मन, रानी, बब्बी, सनेहीलाल, रामकिशन, कुमरपाल, पप्पू, कन्हैया, गोपाल, सवर, गीता और संजय ने मकान का ताला तोड़ सामान निकाल कब्जा कर लिया। सुनील के लौटने पर विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की। सवर ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से कार्रवाई न होने पर सुनील कोर्ट पहुंचे, जिसके निर्देश पर केस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page