Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान सम्मान पदयात्रा राया तिराहे से ऊंचा गांव तक निकाली गई। यात्रा का पांचवां दिन था, जिसमें विधायक प्रदीप चौधरी, पत्नी शशि चौधरी भी शामिल थीं। रास्ते में भारी भीड़ जुटी। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा शुरू हुई। यह गढ़ी हुलासी, मढ़नई, मोनिया, ऐदलपुर, मीरपुर, कजरौठी, पल्हावत, रमचेला होते हुए ऊंचा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। ऊंचा गांव में रामवती देवी कोल्ड स्टोरेज परिसर में रात्रि चौपाल हुई। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शशि चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा किसान, मजदूर, नौजवान व हर वर्ग के सम्मान से जुड़ी है। संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, गिरेंद्र चौधरी, केशव चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page