सिकन्दराराऊ 24 सितम्बर। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समर्पित सेवा संकल्प अभियान दिवस के अवसर पर टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजजनों एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं एडवोकेट विपिन लबानिया, जिला महामंत्री राजेंद्र कुमार सूफी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, बबली, पूर्व विस्तारक दीपेश कुमार, पूर्व विस्तारक अमन गुप्ता एवं वार्ड 22 के सभासद सतीश चंद्र सहित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनजागरूकता, आर्ट प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता सहित समाजसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और विचारों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए जनहित में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं समाजसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में श्री अनिल लबानिया की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। उपस्थित लोगों ने सेवा कार्यों को समाजहित से जोड़ते हुए सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।










