Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे पथ मार्ग स्थित श्री दिव्य योग कला मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व चार सितबर से संचालित हो रहे ऊॅँनम:शिवाय के अखंड नाम जाप निरंतर सुमिरन धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहूति पच्चीस सितबंर दिन शुक्रवार को अनंत चर्तुदशी के पर्व पर आयोजित की जाएगी।यह जानकारी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक एवं श्री दिव्य योग कला मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री एक हजार आठ श्री कलाधर जी महाराज ने देते हुए अवगत कराया कि इक्कीस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम ऊॅं नम:शिवाय अखंड नाम जाप निरंतर सुमिरन की पूर्णाहूति पच्चीस सितंबर दिन शुक्रवार को प्रात:ग्यारह बजे से प्रारंभ की जाएगी।पूर्णाहूति कार्यक्रम के उपरांत अनंत चर्तुदशी ब्राह्राभोज प्रसादी दोपहर दो बजे पच्चीस सितबर दिन शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।पच्चीस सितबंर दिन शुक्रवार की रात्रि को दस बजे से हरि इच्छा तक रात्रि जागरण दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा।उन्होने सभी सत्संगी व धर्मप्रेमी महिला पुरूष को अपने परिवार के सभी सदस्यो खासकर युवा पीढी के बच्चो,युवक युवतियो को कार्यक्रम में सहभागी बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page