सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 सितम्बर। विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के अन्तर्गत आने वाले विद्युत फीडर बौनई के गांव राजनगर में स्थापित तिरेसठ के.वी.का विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव के ग्रामीण काफी परेशान हो रहे है।गांव राजनगर में पैतीस से चालीस संयोजन धारक उपभोक्ता पंजीकृत है।गांव राजनगर में स्थापित तिरेसठ के.वी.के विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर के फुंकने के दौरान खराब हो जाने के बाद विद्युत उपभोक्ताओ के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो से फुंके ट्रांसफार्मर को मंगवाए जाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर नही बदलवाए जाने से नाराज उपभोक्ताओ ने बुधवार तेइस सितंबर को विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन को ही साथ में लेकर विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर लिया।विद्युत उपभोक्ताओ ने विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार व एसएसओ के कार्यालय के बाहर नाराजगी जताते हुए विद्युत कर्मचारियो से गांव राजनगर में पिछले चार दिनों से फुंके हुए परावर्तक ट्रांसफार्मर को अभी तक नही बदले जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कडा आक्रोश जताया।ग्रामीण महिला पुरूषो की भीड देखकर विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने डायल एक सौ बारह पुलिस को जानकारी देकर अवगत करा दिया।विद्युत उपकेन्द्र पर मौजूद महिला पुरूषों को पुलिस कर्मियो ने समझाने के लिए काफी प्रयास किए।मगर महिलाओ ने पुलिस कर्मियो से साफ शब्दों में घर व गांव जाने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि जब तक गांव में स्थापित तिरेसठ के.वी.के फुंके हुए विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर को बदलवा कर दूसरा नया स्थापित नही कराया जाएगा।तब तक वह गांव हरगिज नही जाएगी।ग्रामीण उपभोक्ताओ ने कहा कि चार दिन से परावर्तक ट्रांसफार्मर फुंका हुआ लगा हुआ है।गांव में विद्युत आपूर्ति नही आने से घरेलू कार्य के अलावा अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे है।विद्युत आपूर्ति नही होने के कारण मोबाइल दूरभाष फोन के अलावा विद्युत आपूर्ति से संचालित चार्ज होने वाले विद्युत उपकरण इनर्वटर भी शोपीस साबित हो गए है।विद्युत परावर्तक के फुंक जाने से छह दिन पहले आई आंधी के बाद सो ही गांव की विद्युत आपूर्ति ठप्प पडी हुई है।कुछ दिन पहले रात में विद्युत आपूर्ति नही मिल पाने के कारण वह नाराज होकर विद्युत उपकेन्द्र पर आए।तो रात में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत एसएसओ रिटायर्ड सेवानिवृत सैनिक के द्वारा विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया था।उस वक्त उन्होने रात में आपूर्ति संचालित कराई थी।उपभोक्ताओ ने बताया कि आपूर्ति नही आने के कारण दिन तो दूर रात में भी चैन सकून की नींद नही ले पा रहे।उमस भरी गर्मी के मौसम में फुंके हुए विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर को नही बदलवाए जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नाराज ग्रामीण महिलाओ के साथ आए पुरूषों को अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने समझाते हुए कहा कि उन्होने वर्कशाप में विद्युत परावर्तक के बारे में जानकारी कर ली है।वर्कशाप से आते ही विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर स्थापित करा दिया जाएगा।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि गांव में तीन दिन पहले विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर फुंक गया था।वर्कशाप से ट्रांसफार्मर आते ही गांव में स्थापित करा दिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
औद्योगिक विकास की जमीनी हकीकत देखने सलेमपुर
September 23, 2026
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब के
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे पर कार ने महिला को
September 23, 2026
कलवारी में मामूली बात पर दो पक्षों
September 23, 2026
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य के दौरान डंपर
September 23, 2026
तीन नाबालिग बालिकाओं के मामले में लंबे
September 23, 2026
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
Weather
Hathras
10:59 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







