Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 सितम्बर। क्षेत्र के गांव धानौटी में महादेव मंदिर में सेवा दे रहे 70 वर्षीय पुजारी छोटेलाल पुत्र चिरौंजीलाल की छत से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने पुजारी को कमरे के पास खेत की ओर घायल पड़ा देखा। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी।ग्रामीण ने बताया कि मृतक छोटेलाल मूल रूप से ग्राम किन्हावर थाना बिछवाँ, जनपद मैनपुरी के रहने वाले थे। वह कई सालों से धानौटी गांव के महादेव मंदिर में पुजारी के तौर पर सेवा दे रहे थे। वह मंदिर के पास बने कमरे की छत पर ही सोते थे। रोज की तरह जब ग्रामीण सुबह मंदिर पहुंचे तो पुजारी नहीं दिखे। आसपास ढूंढने पर छोटेलाल कमरे के बगल में खेतों की तरफ घायल मिले। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, छोटेलाल रात में गिरे या सुबह हादसा हुआ, इसकी साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि सोते समय संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में दुख फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page