सादाबाद 23 सितम्बर। हाथरस रोड बिसाना पर शराब ठेके के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय वसीम पुत्र इमदाद खान के रूप में हुई। वह चंदपा थाना क्षेत्र के नगला बिहारी गांव का रहने वाला है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगरा के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वसीम के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंच गए। युवक की हालत देखकर परिजनों में चिंता बढ़ गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 112 डायल ने संबंधित थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और युवक के घायल होने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ मारपीट हुई है या वह किसी दुर्घटना में घायल हुआ है, इसकी वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
September 23, 2026
Related Posts
Recent Posts
सासनी : किशोरी की संदिग्ध मौत के
September 23, 2026
मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक
September 23, 2026
पुलिसकर्मी राजकुमार का प्रवक्ता पद पर चयन,
September 23, 2026
बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ चलाया
September 23, 2026
जिला स्तरीय जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स ट्रायल में
September 23, 2026
छात्रवृत्ति-शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी,
September 23, 2026
श्री दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचे नवागत डीएम
September 23, 2026
Weather
Hathras
10:19 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










