Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 सितम्बर। राधा अष्टमी के अवसर पर जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित सार्वजनिक भंडारे में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि 19 सितंबर को राधा अष्टमी के अवसर पर जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा और प्रियंका माहेश्वरी की ओर से सार्वजनिक भंडारे का आयोजन कराया गया था। आयोजन में आकाश शर्मा ने भी सहयोग किया था। कमलेश शर्मा के निमंत्रण पर आकाश शर्मा भंडारे में पहुंचे और प्रसाद वितरण में सहयोग करने लगे। आकाश शर्मा द्वारा भंडारा वितरित किए जाने के दौरान आरोप है कि मोहल्ला करीमनगर निवासी विवेक सिंह राघव और नरेश राघव तथा नगला विजन निवासी जितेंद्र यादव वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में आकाश शर्मा घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। तहरीर के मुताबिक, मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख तीनों आरोपी आकाश शर्मा को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। आकाश शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवेक सिंह राघव, नरेश राघव और जितेंद्र यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि के लिए विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page