Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 सितम्बर। कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। अचानक हुए विवाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। बताया जाता है कि कस्बे के मोहल्ला तुराजई निवासी कुछ लोगों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। दोनों पक्षों के प्रतिष्ठान रोडवेज बस स्टैंड पर हैं। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पहले दोनों ओर से मुंहबाद हुआ और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। अचानक हुए पथराव और मारपीट से बस स्टैंड पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है और विवाद में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page