Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 सितम्बर। कस्बे के मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर दिनदहाड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमन लाल शर्मा पुत्र क्षाक्षन लाल शर्मा निवासी गांव लश्करगंज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक मोहल्ला भूतेश्वर कॉलोनी स्थित घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। बाइक चोरी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page