Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में शिक्षाशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शशि कुमारी के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के शिक्षक संगठन रम्पुटा के चुनाव में संयुक्त सचिव (महिला) पद पर निर्वाचित होने पर महाविद्यालय के शिक्षक संघ द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ. शशि कुमारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर के शिक्षक संगठन में महत्वपूर्ण पद पर उनका निर्वाचित होना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। साथ ही उन्होंने इसे महिला शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। इस अवसर पर शिक्षकगण ने डॉ. शशि कुमारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह शिक्षक हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से संगठन के समक्ष रखेंगी और शिक्षकों से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। सम्मान के बाद डॉ. शशि कुमारी ने महाविद्यालय के शिक्षक संघ एवं सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकर्मियों द्वारा दिए गए सम्मान एवं शुभकामनाएं उनके लिए उत्साहवर्धन का कार्य करेंगी। समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page