Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेडियम में बनाए जा रहे लॉन टेनिस कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक में डाली जा रही मिट्टी के कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी, संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page