Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 सितम्बर। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को शांति, सद्भाव, आपसी सहयोग और मानवीय मूल्यों का महत्व समझाया गया। इस वर्ष की थीम “शांति में निवेश करें – सबके लिए, हर जगह, हर दिन” रही, जिसके माध्यम से दैनिक जीवन में शांति और सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने सफेद रंग के परिधान धारण किए, जो शांति, पवित्रता और सौहार्द के प्रतीक रहे। विद्यार्थियों ने शांति के प्रतीक स्थल पर पहुंचकर मोमबत्तियां प्रज्वलित कीं और विश्व में शांति, एकता एवं सद्भावना की कामना की। इसके साथ ही सफेद गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया, जो शांति, आशा और सद्भावना के संदेश को दूर तक पहुंचाने का प्रतीक बने।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शांति के महत्व पर आधारित कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा 1 की सौरवी वर्मा और कक्षा 2 की पृथ्विका सिंह ने मनमोहक कविताओं की प्रस्तुति दी। वहीं कक्षा 9-बी की गोरी भारद्वाज ने शांति के विषय पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कर्णिका जैन ने कविता के माध्यम से शांति और सद्भावना का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बबीता सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति की शुरुआत हमारे अपने व्यवहार से होती है। यदि हम अपने आसपास सम्मान, संवाद और सहयोग की भावना विकसित करें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि शांतिपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिंसा से दूर रहते हुए संवाद, सह-अस्तित्व और मानवीय मूल्यों के माध्यम से शांति को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page