Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 20 सितम्बर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 19 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचो की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान पियूष पुत्र किसनाराम निवासी ग्राम मूलराज, तहसील एवं थाना लोहावट, जनपद फलोदी, राजस्थान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में थाना सिकंदराराऊ पर मु0अ0सं0 671/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (आयुध अधिनियम) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page