सिकंदराराऊ : राधा अष्टमी पर हुआ भजन संध्या का आयोजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सिकंदराराऊ 20 सितम्बर। कस्बे के मोहल्ला मंडी गांधीगंज स्थित शिव मंदिर पर राधा अष्टमी के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पूजा अर्चना व सभी देवी देवताओं की आरती करके एवं फीता काटकर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव वार्ष्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम से पूर्व सभी देवी देवताओं की मूर्ति का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इसी बीच मंदिर में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी रही।
आयोजकों ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव वार्ष्णेय को परिवार सहित फूलमालायें, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव वार्ष्णेय ने कहा कि मंदिर परिसर में राधा अष्टमी के मौके पर आयोजकों ने जो भजन संध्या का आयोजन किया है, वह काबिल ए तारीफ है। ऐसे कार्यक्रम मंदिर में जरूर होने चाहिए। इसी के साथ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को राधा नाम जप अवश्य करना चाहिए क्योंकि राधा नाम जप करने से मनुष्य का उद्धार होता है। हमें अपने जीवन में सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति सत्य के मार्ग पर चलता है उनकी हर परिस्थिति में ईश्वर मदद करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारुल वार्ष्णेय, तनिष्क वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, देवा भैया, गिरीश मोहन गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, अनिकेत चंचल गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, गिरीश चंद्र पटेल, अभितेश वार्ष्णेय, अमर दरगढ़, विनय माहेश्वरी, रमेश माहेश्वरी, सिरोमणि वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, मनीषा वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








