Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हाथरस में रविवार को नवनियुक्त अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गौरव आर्य को अलीगढ़ जिले की नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान उन्होंने गौरव आर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हाथरस जिले में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार गौरव आर्य ने हाथरस में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया, उसी प्रकार अलीगढ़ जिले में भी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त करते हुए गौरव आर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नवनियुक्त अलीगढ़ जिला प्रभारी गौरव आर्य ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अलीगढ़ जिले में संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। गौरव आर्य ने कहा कि आगामी चुनाव में अलीगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी मेहनत और समर्पण से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौरव आर्य का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, राजेंद्र सूफी, जिला उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, मुकेश चौहान, संध्या आर्य, सुनीता सिंह, रजत चौधरी, भूपेंद्र चौहान, जिला मंत्री विपिन लवानिया, पवन रावत, योगेश परमार, विपुल लोहारिया, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा सहित नरेश प्रधान, जितेंद्र प्रधान, विशाल गुप्ता, दीपक उपाध्याय, योगेश सेंगर, प्रदीप शर्मा, रितु गौतम, सौरभ शर्मा, निरेश ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रवि कुशवाहा, प्रमोद मदनावत, सुनीता वर्मा, शुभम कुलश्रेष्ठ, एशियाड कुलश्रेष्ठ, अंकित गौड़, योगेंद्र गहलोत, महेश वर्मा और सुरेंद्र नायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More:-नवम राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ा मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित, पोषण अभियान में जुटने का आह्वान

For Advertisement: Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page