Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 सितम्बर। कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा मार्ग स्थित एक कृषि सेवा दवा केन्द्र के विक्रेता दुकानदार के द्वारा दी गई दवा के प्रयोग किए जाने से एक पट्टेधारक किसान की छह बीघा खेत में खडी हुई अधपकी हुई फसल जलकर नष्ट हो गई।जिसकी शिकायत पीड़ित किसान के द्वारा मुख्यमंत्री के आनलाइन पोर्टल दस छिहत्तर पर करते हुए कृषि दवा विक्रेता दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।आरिफ पुत्र सलाउद्दीन निवासी महेवा ने मुख्मंत्री के आनलाइन जनसुनवाई पार्टल दस छिहत्तर पर लिखित शिकायत करते हुए अवगत कराया कि उसने खेती में बाजारा की फसल के बेहतर उत्पादन पैदावार करने के उदेश्य से एक किसान की कृषि भूमि खेत को आठ हजार रूपए बीघा पट्टे पर खेत लेकर बाजारा का बीज बोकर तीन माह पहले खेत में फसल की पैदावार की थी।खेत में बाजारा की अधपकी फसल में हल्का हल्का कहीं कहीं पर पीलापन दिखाई दे रहा थ।तो किसान आरिफ ने हसायन कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा स्थित एक कृषि सेवा केन्द्र की दुकान से दवा विक्रेता दुकानदार से खेत में खडी बाजारा की अधपकी हुई फसल में कहीं कहीं पर मामूली हल्के स्वरूप में दिख रहे पीलापन की समस्या को दूर करने के लिए यूरिया की मांग की।उपरोक्त दवा विक्रेता दुकानदार ने किसान को यूरिया की जगह किसी कंपनी से निर्मित अलग तरह की यूरिया और सिक्सटीन प्लस मेकोंबान सहित तीन दवा दे दी।किसान आरिफ ने कृषि दवा विक्रेता दुकानदार के यहां से दवा लेकर जाने के बाद अपने पट्टे पर लिए हुए खेत में अधपकी अवस्था में खडी  द्वारा बाजारे की फसल में कहीं कहीं पर पीलापन की समस्या से निजात पाने के लिए जैसे ही दवा का छिडकाव कराया।तो दवा स्प्रै लिक्विड के छिडकाव किए जाने के कारण छह बीघा खेत में अधपकी अवस्था में खडी हुई बाजारा की फसल पूरी तरह से झुलसकर नष्ट हो गई।दवा के प्रयोग किए जाने के दौरान फसल में नुकसान होने के बाद पीडित किसान के द्वारा दुकान पर पहुंचकर दुकानदार दवा विक्रेता से शिकायत की गई।तो पहले तो दुकानदार किसान को आश्वासन देता रहा।पीडित किसान आरिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त कृषि दवा विक्रेता दुकानदार के द्वारा हमें गलत दवा दे दी गई।जिसके प्रयोग से हमारी हजारों रुपए की बाजार की छह बीघा फसल झुलसकर पूरी तरह से नष्ट हो गई।जिससे फसल के नष्ट होने से आर्थिक नुकसान हुआ है।उक्त नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित किसान द्वारा पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page