Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितम्बर। विद्युत विभाग की ओर से निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत लाइन निर्माण, वितरण परिवर्तकों के अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 19 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाउन-2 एवं किला फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान चामड़ गेट, मैडू गेट, नया गंज, सब्जी मंडी, चौकी बाजार, गधा पड़ा, सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, आवास विकास, आगरा रोड, अईयापुर कला, श्याम कुंज, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, मोती बाजार, चक्की बाजार और पसरट्टा बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page